फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bullat bomb 57 bullat bike impaund

पुलिस ने पटाखा छोडने पर बुलेट मोटरसाइकिलों को किया इंपाउंड

Tue, 06 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
bullat bomb 57 bullat bike impaund
शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया हुआ है। पिछले तीन महीने में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखा बजाते हुए 57 बुलेट मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया है। उन पर लाखों रुपये जुर्माना भी ठोंका गया है।
विज्ञापन

किसी भी सड़क पर कोई भी चालक बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा बजाता मिलता है तो न केवल उसे जब्त किया जा रहा है, बल्कि उस पर हजारों रुपये जुर्माना भी लगाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे 57 चालकों को काबू किया है जो बाजारों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजा रहे थे। यह अभियान एसपी राजेश दुग्गल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया हुआ है।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन को सुनिश्चित करने और पटाखा बजाते बुलेट बाइकों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों व बाजारों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से भी बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना देने व मोटरसाइकिल को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की गई है। जिले का कोई भी नागरिक पटाखा बजाते बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर किसी भी थाना प्रबंधक या पुलिस कंट्रोल रूम झज्जर को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। चेकिंग अभियान के तहत विशेष रूप से पटाखा बजाते बाइकों व सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरण लगाने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
अभियान के तहत पटाखा बजाते बुलेट बाइकों को जब्त करने के साथ-साथ बाइकों के साइलेंसर में पटाखा बजाने वाले विशेष उपकरण लगाने का काम करने वाले मोटरसाइकिल के मिस्त्रियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश एसपी राजेश दुग्गल की तरफ से दिए गए हैं। जिला में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पटाखा बजाते बुलेट बाइको पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन ना करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जब्त करने के साथ लगाया जा रहा है जुर्माना
अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा पटाखा बजाती बुलेट मोटरसाइकिलों की चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं। चेकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने के प्रति भी चेताया गया। पिछले तीन माह के दौरान पटाखा बजाते हुए पाए जाने पर 57 बुलेट मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया गया। जब्तशुदा बुलेट पटाखा मोटरसाइकिलों पर 34 हजार से लेकर 44 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
-देवेंद्र कुमार, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed