फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BSP-INLD Rohtak Lok Sabha workers conference in Jhajjar

Jhajjar: बसपा-इनेलो का रोहतक लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, आकाश आनंद बोले- हरियाणा में देंगे दोगुनी नौकरियां

Wed, 07 Aug 2024 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

झज्जर की अनाज मंडी में बुधवार को इनेलो-बसपा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने हरियाणा में दोगुनी नौकरियां देने का दावा किया है। 

विज्ञापन
BSP-INLD Rohtak Lok Sabha workers conference in Jhajjar
मंच पर पहुंचे आकाश आनंद और अभय चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि अब तक आरक्षण का अधिकार राष्ट्रपति और देश की संसद को था। अब सुप्रीम कोर्ट ने कोटे में कोटे का जो अधिकार राज्य सरकारों को दिया है, उस अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारें किसी भी दायरे से बाहर या शामिल कर सकती हैं। वह बुधवार को अनाज मंडी में इनेलो-बसपा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार एससी, एसटी को अपने मुताबिक इस्तेमाल कर मनमुटाव पैदा करेंगी। इनको राजनीतिक वोट बैंक का टुल बनाने का काम करेंगी। आप सभी गांव-गांव जाकर इस पर बात करे और इस फैसले का खंडन करे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि 10 साल से हरियाणा में भाजपा का राज है। अब यह लोग वोट मांगने आएंगे। आप इनसे शिक्षा, रोजगार के नाम सवाल करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर भाजपा ने 10 साल में स्कूल बंद कर दिए। स्कूलों में शिक्षक तक नहीं है। यह हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जब शिक्षा नहीं होगी तो हमारे बच्चे अपने पैरों पर कैसे खड़ा होंगे। ऐसे में गुलामी करनी पडे़गी। इनको सत्ता से उखाड़कर अभय चौटाला को सत्ता में लाएं। ऐसी कोई भर्ती नहीं है, जिसमें पेपर लीक न हो रहे होंं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए जनता की आवाज नहीं उठा पा रही। इनको सत्ता में आने का कोई हक नहीं ह्रै। हमारे 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। दो लाख पद खाली है। सरकार कौशल विकास निगम चलाकर कच्ची भर्ती कर रही है ताकि नियमित भर्ती कर आरक्षा नहीं देना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी तो यूपी की बसपा सरकार की तर्ज पर दोगुने रोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जात-पात में फंसाकर वोट लेने का काम करेंगे। आपको इनकी बातों में नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed