फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Broke window into bank, attempted theft

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक में खिड़की तोड़ घुसा, चोरी का प्रयास किया

Thu, 09 Nov 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Broke window into bank, attempted theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पंजाब नेशनल बैंक सुबाना में खिड़की से एक व्यक्ति अंदर घुस गया और चोरी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। आरोपी स्ट्रांग रूम की तरफ भी गया, लेकिन वहां तक नहीं पहुंचा। आरोपी ने अलमारी और कागजों से छेड़छाड़ की। जब कुछ नहीं मिला तो वह खिड़की से वापस निकल गया। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला चार नवंबर का है, लेकिन बैंक प्रबंधन की तरफ से अब पुलिस में शिकायत दी गई है।
रेवाड़ी के मांढोया खुर्द गांव निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सुबाना में प्रबंधक हैं। जब उन्होंने 6 नवंबर को सुबह शाखा खोली तो पाया कि किसी ने अलमारी और कागजों से छेड़छाड़ कर रखी है। जब सीसीटीवी चेक किया गया तो सामने आया कि एक व्यक्ति चार नवंबर की रात 10 बजकर 50 मिनट पर शाखा के अंदर प्रवेश करता दिख रहा है। आरोपी ने शाखा की बाईं तरफ स्थित एक खिड़की को तोड़कर अंदर घुसा। आरोपी का चेहरा भी ढका हुआ था। वह स्ट्रांग रूम की तरफ जाता है। वह तकरीबन 25 मिनट वहीं गुजारता है।
विज्ञापन

हालांकि वह स्ट्रांग रूम के अंदर घुस नहीं पाता और फिर वह बाहर आता है। इसके बाद आरोपी अलमारी व अन्य जरूरी दस्तावेजों को खंगालता है। उसके बाद शाखा प्रबंधक के केबिन में घुसता जाता है और वहां भी अलमारी व दराज में रखे दस्तावेजों को खंगालता है। इसके बाद वह उसी खिड़की बाहर निकल जाता है, जिससे वह अंदर घुसा था। बैंक प्रबंधन ने सभी जरूरी दस्तावेज चेक किए, जिसमें कोई नुकसान नहीं पाया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed