{"_id":"6924cc2e1d199b170b084d27","slug":"brochure-for-programmes-for-foreign-students-released-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1003-145781-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विदेशी छात्राओं के कार्यक्रमों का ब्रोशर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विदेशी छात्राओं के कार्यक्रमों का ब्रोशर जारी
Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के खानपुर कलां स्थित महिला विवि में विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम ब्रोशर का विमोचन क
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्राओं के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष रूप से ब्रोशर डिजाइन किया गया है। सोमवार को कुलपति प्रो. सुदेश ने ब्रोशर का विमोचन किया। ब्रोशर में फील इंडिया प्रोग्राम (15-20 दिन), विदेशी सेमेस्टर, इंटर्नशिप प्रोग्राम (एक सेमेस्टर), स्ट्डी इन इंडिया प्रोग्राम (1/2/3/4 वर्ष-यूजी, पीजी एवं पीएचडी कार्यक्रम) जैसे बहुविध कार्यक्रम शामिल हैं।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि यह कार्यक्रम घर पर अंतरराष्ट्रीयकरण के नई शिक्षा नीति जनादेश को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कुलपति ने बताया कि विवि में विदेशी छात्राओं को आकर्षित करने की बड़ी संभावनाएं हैं। विवि में आयुर्वेद, समाजसेवा, फैशन टेक्नोलॉजी, शिक्षा, विदेशी भाषाएं सहित कई कोर्स उपलब्ध हैं, साथ ही पारंपरिक विषयों की भी विस्तृत शृंखला है।
उन्होंने कहा महिला विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय सत्र पर अपनी पहचान बना चुका है। नोडल अधिकारी प्रो. मंजू पंवार ने कहा कि निकट भविष्य में विश्वविद्यालय विभिन्न दूतावासों के साथ सहयोग स्थापित करेगा।