{"_id":"579f9c144f1c1b56152b9573","slug":"brigrediya-hosiyar-singh-stadiyam-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में पहले दिन लड़कों ने दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में पहले दिन लड़कों ने दिखाया जोश
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
play
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में खंड स्तरीय अंतर विद्यालय स्कूली खेल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। एक से 3 अगस्त तक चलने वाले इस खेल समारोह में 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता ने किया।
5000 मीटर में अमित प्रथम
स्कूल खेलों के पहले दिन एथलीट खिलाड़ियों ने जम कर पसीना बहाया। वहीं क्रिकेट के खिलाड़ियों का ट्रॉयल बाला जी क्रिकेट अकादमी में लिया गया। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केट बाल, वॉलीबाल व योगा की भी स्पर्धाएं आयोजित की गई। सोमवार को एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अंडर 14 में लुकसर का दीपांशु, अंडर 17 में लडरावण का सुमित व अंडर 19 में रोहित अव्वल रहा। 200 मीटर में अंडर 14 में रोहद का दीपक, 17 में लडरावण का सुमित व अंडर 19 में आसौदा का साहिल प्रथम रहा। इसी तरह 3000 मीटर की दौड़ में अंडर 17 में दुल्हेड़ा का प्रवीण प्रथम रहा। 400 मीटर में अंडर 14 में दीपक रोहद, 17 में अमन खरहर व 19 में दीपक रोहद ने पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में अंडर 14 में गुभाना का अमन प्रथम रहा। 800 मीटर में अंडर 17 में अंकित लडरावण व अंडर 19 में सौरभ खरहर ने जगह बनाई। 5000 मीटर दौड़ में अंडर 19 में अमित लडरावण ने पहला स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में अंडर 17 में बहादुरगढ़ का राहुल व अंडर 19 में खरहर का सौरभ अव्वल रहा।
खेलों का संचालन डीपीई जितेंद्र, शमशेर, राजपाल, देवेंद्र, हरेंदर, नीलम लाठर व कोच राकेश चोपड़ा ने किया। उन्होंने बताया की लड़कों की खंड स्तरीय खेल स्पर्धा के बाद 4 से 6 अगस्त तक लड़कियों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।