{"_id":"6161e54c8ebc3e6251105303","slug":"brick-businessman-shot-dead-in-bahadurgarh-s-chhara-bahadurgarh-news-rtk6265581121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के छारा में ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के छारा में ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
गांव छारा में शुक्रवार की रात बिजेंद्र उर्फ मटरू पहलवान (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर हत्या के बाद मटरू पहलवान की स्कार्पियो भी अपने साथ ले गए। वहीं हत्या से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। एसपी राजेश दुग्गल ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की है।
आसौदा थाना क्षेत्र के गांव छारा निवासी बिजेंद्र उर्फ मटरू ईट सप्लाई का काम करते थे। मिलनसार स्वाभाव के बिजेंद्र सरपंच का चुनाव भी लड़ चुके हैं। रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में उनके रिश्तेदार नवीन कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी। उस मामले में समझौता करवाने के लिए वो शुक्रवार को अपनी स्कार्पियों से गांव के ही दयाकिशन के साथ साथ रोहतक गए थे। हालांकि शाम को आठ बजे तक वह वापस अपने गांव छारा पहुंच गए। गांव के बस स्टैंड पर दयाकिशन को उतार कर बिजेंद्र अपनी स्कार्पियो गाड़ी को लेकर घर की तरफ छोछी रोड पर जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने बिजेंद्र को उनके घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क पर बेसुध हालत में देखा तो भागकर परिजनों बताया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मटरू की हत्या करीब 8:31 पर की गई। मटरू के कान के पास से खून बह रहा था। परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने आननफानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मटरू का मोबाइल फोन मौके पर ही मिला, लेकिन उसकी स्कार्पियो नहीं मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट की वारदात के दौरान हत्या की गई हो।
एसपी राजेश दुग्गल सूचना के बाद में मौके पर पहुंचे। इस दौरान बादली के एएसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी राहुल देव, आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल, बादली थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, लाइनपार थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नरसिंह, झज्जर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी दुग्गल ने सहायक पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया । जिसमें थाना प्रभारी आसौदा, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ और साइबर सेल की टीम को शामिल किया गया है।