{"_id":"64c6bb0a737cd7837204ac36","slug":"brg-runners-showed-their-strength-in-the-marathon-held-in-delhi-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1461-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने दिल्ली में हुई मैराथन में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने दिल्ली में हुई मैराथन में दिखाया दम
Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को दिल्ली के रोहिणी में हुई कैपिटल हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 38 धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में ग्रुप के पांच धावक अव्वल रहे।
कैपिटल हाफ मैराथन में दिल्ली एनसीआर के धावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीआरजी के दीपक छिल्लर ने बताया कि स्पर्धा में ग्रुप के 38 धावक शामिल हुए। मैराथन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यत: युवाओं को तंबाकू के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना था। हिन्दुस्तान मैराथन की ओर से इस दौड़ का आयोजन एडवेंचर आइसलैंड में किया गया। लड़कों की हाफ मैराथन में बीआरजी से 21 किलोमीटर मे रोहित प्रथम, महिलाओं में 21 किलोमीटर में शालू डुडेजा प्रथम स्थान पर और 10 किलोमीटर में गुलाब तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 5 किलोमीटर में आदिति तृतीय स्थान पर, लड़कियों की 5 किलोमीटर में किरण प्रथम स्थान पर और जयंती द्वितीय स्थान पर रही।
मैराथन की शुरुआत एडवेंचर आइसलैंड रोहिणी से हुई। मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन ग्रीन एंड क्लीन भूमि और तंबाकू मुक्त समाज के विषय पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य जन-जन को सफाई और हरियाली के प्रति प्रेरित करना रहा। बीआरजी से डॉ. किरण, नवनीत दलाल, बह्म प्रकाश मान, प्रवीन सांगवान, नवीन, शक्ति राणा, गौरव, मोहित, तुषार, बलजीत, पिं्रस, विहान छिल्लर, अरुण बिजयरन, सन्नी राणा, अनुज दहिया, सुमित राणा, सौरभ शौकीन, हरकिशन छिल्लर, जसवीर जून, मुकेश, नीरज छिल्लर, गीतांशी, प्रशांत शुक्ला, सजय, सन्नी और यश ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।