फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BRG runners ran in Hansali, Punjab

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंजाब के हंसाली में दौड़े बीआरजी के धावक

Sun, 17 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
BRG runners ran in Hansali, Punjab
-फोटो 61 : पंजाब के हंसाली में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
बहादुरगढ़। पंजाब के हंसाली में रन 2024 और शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हंसाली में 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर दौड़ हुई। इसमें 21 किलेामीटर दौड़ में धावक रोहित ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


गुरुपर्व के मौके पर हंसाली पंजाब में यह प्रतियोगिता हुई। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि मैराथन को दीप शेरगिल व डाॅ. सुनीता गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार वर्गों में मैराथन दौड़ हुई। इसमें 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर की दौड़ हुई। ओपन वर्ग में 10 किलोमीटर में अर्पिता सैनी ने तृतीय, 21 किमी में रोहित दहिया ने पहला, भूमि ने 21 किमी में तृतीय और भारती ने 42 किमी में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, बाल दिवस पर बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में हुई दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में 60 से अधिक आयु वर्ग में आरके मोर ने तीसरा, 55 से अधिक आयु वर्ग में रणबीर सांगवान ने पहला, ब्रहमप्रकाश मान ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, महिलाओं में 50 से
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक आयु वर्ग में सुंदर देवी ने तीसरा, 40 से अधिक बर्ग में बिमलेश ने पहला, मुना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 45 से अधिक आयु वर्ग में धर्मवीर सैनी ने दूसरा, ऋषि ने तीसरा, 40 से अधिक में नरेंद्र जांगड़ा ने पहला, 35 से अधिक आयु वर्ग में संदीप रोझड़िया ने दूसरा, गुलाब सिंह ने तृतीय, 100 मीटर दौड़ में 55 से अधिक आयु वर्ग में रणबीर ने तीसरा, 45 से अधकि आयु वर्ग में धर्मवीर ने तीसरा, 40 से अधिक आयु वर्ग में नरेंद्र ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed