झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था ने मंगलवार से जिले के उखलचना और सिकंदरपुर गांवों में गर्ल्स री-एनरोलमेंट कैंपेन की शुरुआत की। यह कैंपेन टीम चेंज लीडर और यूथ की तरफ से संचालित किया जा रहा। टीम चेंज लीडर और यूथ इस कैंपेन के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसमें जिन लड़कियों ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है, उनको पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। एसएमसी कमेटी, ग्राम पंचायत, शिक्षक और अभिभावकों की लड़की की शिक्षा में भूमिका के बारे में पैनल डिस्क्शन के माध्यम से चर्चा की गई। उखलचना से प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि ब्रेकथ्रू संस्था समय-समय पर अलग अलग-कार्यक्रम लाती रहती हैं और हम सभी को जागरूक करती रहती हैं। मौके पर सरपंच राहुल, लीडर शिवम, हिमांशु, निशा, खुशबू, दीपक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।