बहादुरगढ़। बराही गांव में जूनियर डिस्ट्रिक्ट लड़के और लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता हुई। लड़कियों की कैटेगरी में ईशा, रेनू, आरुषि और दीक्षा विजेता रहीं। लड़कों की कैटेगरी में यश, तुषार, यश, हिमांशु, अरविंद, आर्यन, प्रियांशु, जतिन और अमनदीप ने जीत हासिल की। जिला पार्षद और बीजेपी जिला महासचिव रविंदर छिल्लर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
रविंदर छिल्लर ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल बेहतरीन कॅरिअर और रोजगार के मौके देते हैं। हरियाणा सरकार लगातार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है और युवाओं को इसका फायदा उठाना चाहिए।
जिला जूडो अध्यक्ष रेनू काजला ने बताया कि जिलास्तर पर पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी 21 दिसंबर को कैथल में होने वाली राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर जूडो कोच अनिल अहलावत, बिजेंद्र, अमनदीप और खलीफा बलजीत सहित कई लोग मौजूद थे।