फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Booth level agents will be the basis of party's victory in elections: Arvind Sharma

चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बनेंगे बूथ लेवल एजेंट : अरविंद शर्मा

Mon, 29 Nov 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Booth level agents will be the basis of party's victory in elections: Arvind Sharma
बहादुरगढ़। ग्लोबल मोंटेंसरी पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने की। इसमें सांसद ने कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बूथ लेवल एजेंट बनेंगे। त्रिदेव ही पार्टी का झंडा मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्होंने चारों मंडलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 216 बूथों से तीन-तीन एजेंटों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। मुख्य वक्ता सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि त्रिदेव ही बीजेपी का झंडा मजबूत करेगा। चुनाव में बीएलए का बहुत महत्व है। उन्होंने हर बूथ पर वोट बढ़ाने और बोगस वोटों को कटवाने को कहा। सांसद ने सभी बीएलए को पार्टी की नीतियों और मोदी सरकार के बड़े फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें रोहतक से दिल्ली के लिए रैपिड मेट्रो रेल प्रोजेक्ट मिला है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। बहादुरगढ़ से सांपला मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में कोई दिक्कत है, जिसको उन्होंने टीम द्वारा फिजिकल रूप से चेक करवाया था। इसको दोबारा चेक करवाया जाएगा ताकि, मेट्रो रेल सांपला तक पहुंचे।
विज्ञापन

राई के विधायक मोहन लाल बडौली ने कहा कि पार्टी की की उपलब्धियों को जनता में हर व्यक्ति तक ले जाना और प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को सुनना जरूरी है। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को हटाया, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रही है। उन्होंने नरेश कौशिक की अगुवाई में बहादुरगढ़ में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पांच साल के दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हुए। गांवों में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया। वेस्ट जुआं ड्रेन बनाकर मिनी बाइपास बनवाया, नया बस बनवाया, नहरें पक्की करवाई और चौपाल बनवाईं। सम्मेलन को पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान व डॉ. राकेश आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन दिनेश शेखावत ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा, शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, मांडोठी मंडल अध्यक्ष सोनू मान, अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कमार, कानोन्दा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed