फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Boiler blast: Two more bodies found on the third day of the accident, the number of dead was eight

बॉयलर ब्लास्ट : हादसे के तीसरे दिन मिले दो और शव, मृतकों की संख्या हुई आठ

Mon, 02 Mar 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Boiler blast: Two more bodies found on the third day of the accident, the number of dead was eight
Boiler blast: Two more bodies found on the third day of the accident, the number of dead was eight - फोटो : Bahadurgarh
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में बॉयलर फटने से हुए हादसे के तीसरे दिन रविवार को भी राहत व बचाव जारी रहा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य के दौरान रविवार की शाम को दो शव निकाले। दोनों शव पुरुष के हैं। दोनों शवों की पहचान संजय मियापुरवा गांव, जिला हरदोई और राम सिंह जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। रविवार को हादसे की जांच के लिए झज्जर और मधुबन से फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने घटना स्थल पर मिले विभिन्न प्रकार के केमिकल्स के नमूने लिए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद घटना के समय हुए ब्लास्ट और आग लगने के बारे में सही अंदाजा मिल सकेगा। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी हादसे में रविवार को पोकलेन मशीन से कार्य में भी तेजी आई। अब तक मिले 8 शवों में से छह की पहचान हो चुकी है। अभी भी कई लोग लापता हैं। इनमें सरोज, दामोदर, विवेक व राजकुमार शामिल हैं। बताया गया है कि दामोदर, विवेक और सरोज तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और सभी एक ही फैक्टरी में काम करते थे। दिन भर राहत व बचाव कार्य जारी रहा। मृतक संजय के परिजन मियापुरवा गांव हरदोई से रविवार की सुबह ही घटना स्थल पर पहुंचे। संजय 1815 नंबर फैक्टरी में ग्राइंडर का काम करता था।
विज्ञापन

प्रशासनिक जांच में शामिल होगा केमिकल फैक्टरी का ऑपरेटर
सूत्रों के अनुसार फैक्टरी में काम करने वाले बॉयलर ऑपरेटर को प्रशासनिक जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है। बताया गया है कि केमिकल फैक्टरी का ऑपरेटर कुछ महीने पहले यहां काम करता था, लेकिन किसी कारणवश उसने यहां से नौकरी छोड़ दी थी। ऑपरेटर से इस बारे में जानकारी ली जाएगी कि फैक्टरी में किस तरह का कार्य होता था और किस तरह के केमिकल प्रयोग होते थे।
विज्ञापन

मधुबन और झज्जर से आई फोरेंसिक टीम
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में हुए फैक्टरी हादसे की जांच के लिए मधुबन और झज्जर से रविवार को फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर मिले विभिन्न प्रकार के केमिकल्स के नमूने भी लिए। जांच के बाद ही घटना के समय हुए ब्लास्ट और आग लगने के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा
एमआईई में हुए फैक्टरी हादसे में लगातार दिन तीनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम काम में जुटी है। दो पोकलेन मशीन आने के बाद कार्य में तेजी आई है। 50 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों टीमें शिफ्टों में लगातार काम कर रही है। राहत व बचाव का कार्य बहादुरगढ़ एसडीएम तरुण पावरिया व बादली एसडीएम विशाल की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed