{"_id":"626043d1c082346e0955ad5a","slug":"bodies-elections-will-have-to-be-held-rathi-bahadurgarh-news-rtk644447176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव कराने ही होंगे : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव कराने ही होंगे : राठी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन प्रदेश में लगातार जनाधार खो रहा है। इसलिए राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, लेकिन अब दबाव के चलते सरकार को निकाय चुनाव कराने ही पड़ेंगे। वह बुधवार को पार्टी के जोन प्रभारियों व अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे।
राठी ने कहा कि इनेलो का संगठन सबसे मजबूत है। मेहनती कार्यकर्ताओं की फौज है। जबकि अन्य पार्टियों के पास संगठन ही नहीं है और बिना संगठन के चुनाव जीतना मुश्किल है। इसलिए सरकार नगर निकाय चुनाव टाल रही है। लेकिन बहुत लंबे समय तक टालना संभव नहीं है। कहा कि नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर विकास कार्यों के ठेकों में लूट मचाई। कई गलियों की पेमेंट कर दी गई, लेकिन मौके पर आज भी गली नहीं बनी है। ऐसे मामले इनेलो के स्थानीय नेता आने वाले समय में लोगों को सबूत सहित बताएंगे। राठी ने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद ने लोगों को सुविधाएं देने के बजाय अनेक घोटाले किए। अमरुत योजना के नाम पर 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया, जबकि इस योजना का बहादुरगढ़ को अब तक कोई लाभ नहीं मिला। योजना के नाम पर शहर की सड़कें उखाड़ दी गईं। शहर का रेलवे रोड 22 साल पहले इनेलो शासन में बना था, लेकिन इस योजना के नाम पर बस सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया। शहर में सफाई के नाम पर भी करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इन घोटालों के कारण बहादुरगढ़ की जनता नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवारों को हराएगी। बैठक में सभी जोन प्रभारी, जोन अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे