{"_id":"6a5d6ccea55e9bab63035462","slug":"blos-must-verify-enumeration-forms-promptly-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1006-137621-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणना प्रपत्रों का सत्यापन जल्द करें बीएलओ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणना प्रपत्रों का सत्यापन जल्द करें बीएलओ : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत जिले में मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष बचे मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।
डीसी ने मतदाताओं से अपील की कि वे 24 जुलाई तक इंतजार न करें और जल्द से जल्द गणना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कराएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि जमा किए गए गणना प्रपत्रों का तुरंत सत्यापन किया जाए। साथ ही एएसडीडी मामलों के सत्यापन और पर्यवेक्षकों द्वारा प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाए।
वर्षा खांगवाल ने कहा कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निर्धारित स्थानों पर एएसडीडी सूची चस्पा की जाए तथा दावा और आपत्ति के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
उन्होंने मतदान केंद्र क्षेत्रों के नियमानुसार रैशनलाइजेशन के निर्देश भी दिए, ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही एक ही पते पर रहने वाले परिवार के सदस्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज होने वाले मामलों में आवश्यक सुधार करने को कहा।