फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blood donors were honored with badges

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया सम्मानित

Thu, 18 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Blood donors were honored with badges
फोटो 55 : हवन में पूजा अर्चना करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इसी को लेकर बुधवार को विधानसभा प्रत्याशी व सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक दिनेश कौशिक ने सेक्टर-2 स्थित अपने कार्यालय पर हवन डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उन्होंने सेक्टर-2 स्थित पार्क में एक पेड़ मां के नाम लगाकर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इसके बाद दिनेश कौशिक ने ओमेक्स सिटी में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शिरकत की। यहां पहुंचने जिला पार्षद प्रतिनिधि अमित कसार ने राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा दिनेश कौशिक का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सीएम विंडा एमिनेंट पर्सन विकास काजला, चेष्टा कौशिक, रमेश आर्य, मनोज राठी, रामकंवार सैनी, मंजीत बराही, मनोनीत पार्षदों में अमित कौशिक, भीम सिंह प्रणामी, राजबाला, मंडल अध्यक्षों में महावीर दलाल, पंकज गर्ग, सुदेश रंगा और संजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed