फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   blood donation camp organised in the memory of gen bipin rawat

जनरल बिपिन रावत के अमूल्य योगदान को नहीं भूलेगा देश : डीसी

Sun, 19 Dec 2021 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp organised in the memory of gen bipin rawat
झज्जर। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने विश्व में हमारी सेनाओं को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके अमूल्य योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। डीसी शामलाल पूनिया ने यह बात हेलिकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य जांबाज सैनिकों की स्मृति में रविवार को झज्जर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। रक्तदान शिविर का आयोजन विमुक्त, घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं टपरीवास जाति वेलफेयर बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया था।
विज्ञापन

डीसी ने जनरल बिपिन रावत व अन्य जांबाज सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व चेयरपर्सन व विमुक्त एवं घुमंतू जाति विकास बोर्ड की निदेशक सुनीता चौहान के कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान डीसी ने बैज लगाकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि परोपकार की भावना से किए रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इस शिविर के माध्यम से रक्तदान करना जनरल बिपिन रावत व अन्य जांबाज सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

निदेशक सुनीता चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान शिविर में पहुंचने पर डीसी का स्वागत किया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान करते हुए जनरल रावत व वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राज पारीक, आयोजक संस्था के सचिव अशोक चंदानी, जिला विस्तारक डॉ. सतबीर, सोहन सिंह गुर्जर, प्रमोद बंसल, जेजेपी नेता संजय कबलाना, भाजपा नेत्री कमलेश अत्री, जिला पार्षद सीमा दहिया, नगर पार्षद सुरेश, कमल सैनी, टेक चंद, शोभा राम, प्रीतम चौहान, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed