{"_id":"66907e500f15a8fb33065dd4","slug":"blockade-is-being-done-in-the-area-to-curb-crime-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108529-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में की जा रही नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में की जा रही नाकाबंदी
Fri, 12 Jul 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगाए गए नाकों का निरीक्षण करते पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन।
बहादुरगढ़। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेकर नाकाबंदी कर नाकों का मुआयना किया जा रहा है। बहादुरगढ़ कमिश्नरेट बनने के बाद शहर की सड़कों पर उच्चाधिकारियों द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। वीरवार को पुलिस उपायुक्त क्राइम शशांक कुमार सावन ने शहर में नाकों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा एक स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत पहले से लगे 8 नाकों के अलावा 6 और नाके लगाए गए हैं। ताकि कोई भी अपराधी किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम ना दे सके। इसके लिए पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन ने वीरवार को बहादुरगढ़ शहर में लगे नाकों का दौरा करते हुए यहां तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने और प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यदि किसी वाहन पर नंबर प्लेट दिखाई नहीं देती तो ऐसे वाहनों को तुरंत राउंड अप करें और उसके संबंध में उचित कानून कार्रवाई अमल में लाएं। रात के समय रिफ्लेक्टर जैकेट का प्रयोग करें, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।