फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Block level talent search program was organized under the aegis of Samagra Shiksha in Government Model Senior Secondary School, Jhajjar.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों और स्ट्रीट लाइट का सही से नहीं हो रहा रखरखाव, नोटिस जारी

Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Block level talent search program was organized under the aegis of Samagra Shiksha in Government Model Senior Secondary School, Jhajjar.
27jjrp28- झज्जर। शहर में ​स्थित मंगलीराम पार्क, जिसकी साफ-सफाई की गई है। संवाद - फोटो : संवाद
झज्जर। शहर में स्थित पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। इसके अलावा शहर में लगी लाइट के रखरखाव का काम भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने संबंधित कार्य देखने वालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर परिषद को यदि जवाब से संतुष्टि नहीं मिलती है तो टेंडर रद्द करने जैसी प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है। नगर परिषद ने शहर के सभी पार्कों के रखरखाव का जिम्मा सामाजिक संस्थाओं को दिया हुआ है। इन संस्थाओं का काम पार्कों की देखरेख करना है, जिसमें पौधों को पानी देना, उसकी कटाई-छंटाई व अन्य काम शामिल हैं। नगर परिषद को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पार्कों में रखरखाव का काम ठीक से नहीं हो रहा है। आम जनता की शिकायत पर नगर परिषद ने कदम उठाते हुए पार्कों की देखरेख करने वाली सभी एनजीओ को नोटिस जारी कर दिए। इस नोटिस में रखरखाव ठीक न किए जाने का कारण पूछा गया है और इसका जवाब देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आगामी कार्रवाई नप करेगा।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस ठेकेदार को भी दिया नोटिस
नगर परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस ठेकेदार को भी नोटिस दिया गया है। लोगों की शिकायत थी कि शहर की खराब लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा। इसके अलावा ठेकेदार के पास बदलने के लिए लाइट नहीं होती। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस ठेकेदार को भी नोटिस जारी कर दिया है और उसका जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से नहीं मिला मानदेय
नगर परिषद की तरफ से पार्कों में काम करने वाले एनजीओ के कर्मियों का मानदेय भी तीन माह से जारी नहीं किया गया है। एनजीओ के तीन माह से बिल रोके हुए हैं। इसके चलते कर्मचारियों को भी काम करने में परेशानी आ रही है।

गलत तरीके से काम रद्द किया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
एक प्रयास संस्था के संचालक संजीत कबलाना ने कहा कि उनके पास मंगलीराम पार्क का जिम्मा है। पार्क की तीन माह में पांच बार पेड़ों की कटाई और अन्य काम करवाए गए हैं। पूरा पार्क साफ-सुथरा है। उसके बावजूद नप की तरफ से नोटिस दिया गया। उन्होंने तुरंत नोटिस का जवाब बनाकर दे दिया था कि अधिकारी मौके का मुआयना करें। उसके बाद कोई जवाब नहीं दिया गया। कुछ लोग उनसे पार्क के रखरखाव का काम लेकर अपने चहेतों को देना चाहते हैं। यदि गलत तरीके से पार्क के रखरखाव का काम लिया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


वर्जन
पार्कों के सही रखरखाव न होने और स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस न होने की शिकायतें आई थी। इस पर संबंधित ठेकेदारों व एनजीओ को नोटिस देकर जवाब मांगे गए हैं। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed