{"_id":"698a46ff35bdb10dc408015b","slug":"block-committee-chairperson-rachita-june-assumed-office-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-121020-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्लॉक समिति चेयरपर्सन रचिता जून ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्लॉक समिति चेयरपर्सन रचिता जून ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
-फोटो 90 : नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रचिता जून के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद भाजपा नेता। स्रोत पार्
बहादुरगढ़। ब्लॉक समिति की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रचिता जून ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सुरेंद्र खत्री ने कार्यालय में उन्हें शपथ दिलाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी व बहादुरगढ़ विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने रचिता जून को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान हवन भी कराया गया। जिसमें समिति चेयरपर्सन रचिता जून, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा सहित ब्लॉक समिति के सदस्यों ने आहुति डाली।
जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कहा कि नई टीम को आपसी तालमेल के साथ जनता जनार्दन को सर्वोपरि रखते हुए जनहित में कार्य करे। दिनेश कौशिक ने कहा कि ब्लॉक समिति चेयरपर्सन रचिता जून सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगी और टीम भावना के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
मौके पर मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी, अमित कौशिक, अमित जून, जिला महामंत्री नकुल चोपड़ा मौजूद रहे।