{"_id":"71a0664d801756917c26b91df906a19e","slug":"blast-of-water-heating-tonky-seven-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी गर्म करने की टंकी फटी, सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी गर्म करने की टंकी फटी, सात झुलसे
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसोदा के एक घर में पानी गर्म करने की रॉड युक्त टंकी ओवर हिटिंग के कारण फट गई। टंक ी फटने से छलके गर्म पानी की चपेट में आने से बच्चे और महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन
झुलसे लोगों को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जिनमें से चार लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि रामनिवास के घर में माता का कीर्तन था।
परिवार के अलावा रिश्तेदारी से लोग आए हुए थे। जब सोमवार की देर रात को महिलाएं व बच्चे जागरण में बैठे हुए थे तो वहां पर ही गर्म पानी के लिए टंकी युक्त रॉड को ऑन किया हुआ था।
विज्ञापन
बताया गया है कि सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच किसी का ध्यान टंकी की तरफ नहीं गया। ऐसे में इसमें पानी ज्यादा गर्म होता चला गया और उसका ढक्कन बंद होने से अंदर ही अंदर गैस बन गई और टंकी एकाएक फट गई।
विज्ञापन
ऐसे में उसमें भरा गर्म पानी धमाके के साथ फैल गया। जिससे जागरण के अंदर बैठी मीना, निशा, कांता, प्रीति, सीमा, सपना व नितिन तक टंकी फटने से उबलता हुआ पानी जा पहुंचा।
उनके शरीर पर जब यह गर्म पानी लगा तो इसकी चपेट में आने से वे झुलस गए। कार्यक्रम में एकाएक हुए इस हादसे से यहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग झुलसी महिलाओं व बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए ।
यहां से कई को प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। मगर यहां पर हड़ताल होने के चलते परिजन उन्हें रोहतक के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए।
जांच अधिकारी हवलदार प्रवीण ने बताया कि फिलहाल मीना व निशा का यहां पर इलाज चल रहा है। जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। झुलसी महिलाओं के बयान लेकर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।