फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Black, dirty smelly water coming in Priya Colony of the city

शहर की प्रिया कॉलोनी में पेयजल सप्लाई में आ रहा काला,गंदा बदबूदार पानी, लोग परेशान

Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Black, dirty smelly water coming in Priya Colony of the city
झज्जर। शहर के वार्ड नंबर एक की प्रिया कॉलोनी में तीन दिन से गंदा, बदबूदार व काले पानी की सप्लाई हो रही है। जिसके कारण लोगों में रोष है। वार्ड नंबर एक की दयनीय हालत के लिए नप प्रशासन जिम्मेदार है। क्योंकि कोई भी सुविधा कॉलोनी के लोगों का नही मिल रही है। जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना प्रतिदिन लोगों को करना पड़ रहा है। कई बार वार्डवासियों द्वारा इस मामले की शिकायत की गई, मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि जगह-जगह गलियां टूटी हुई हैं। पानी घरों के सामने व खाली पड़े प्लाटों में भरा हुआ है। कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। मगर हर बार समस्या का समाधान करने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई बार पानी इतना गंदा आता है कि घर में सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है। मजबूरी में बर्तन और कपड़े धोने के लिए इसी पानी को इस्तेमाल करना पड़ता है। गंदे पानी की वजह से बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी पानी गंदा होने की वजह से और कम समय के लिए पानी आने के कारण हो रही है। लोगों का कहना है कि एक तो पानी गंदा आता है दूसरा कम समय पानी आने की वजह से भी काफी परेशानियां हो रही है। वहीं पानी की सप्लाई भी अव्यस्थित रहती है। कॉलानिवासियो ने बताया कि शुरूआत के समय तो बदबूदार पानी करीब 40 मिनट निकालने में लग जाता है। जब तक पानी को भरने का समय आता है तब तक पानी भी जा चुका होता है।
विज्ञापन

0
- शहरवासियों की प्रतिकियाएं
-सप्लाई का पानी काला, बदबूदार आ रहा है। सप्लाई के पानी का नल खोलते ही वातावरण बदबूदार हो जाता है। समाधान होना चाहिए। - पायल।
0
वार्ड की लगभग हर गली में गंदा पानी भरा हुआ है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। हर रोज समस्या बढ़ रही है।- पिंकी।
0
कई दिनो से सीवर का पानी नलों में आ रहा है। जोकि न तो पीने योग्य ही है ओर न ही कपड़े धोने के काम लिया जा सकता है। - सीमा।
0
काफी दिनों से काला, बदबूदार पानी आ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से पानी की सप्लाई में स्वच्छ पानी देने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। - समुंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जा रही है। शहरवासियों से अपील की जाती है कि पुराने कनेक्शन को नए कनेक्शन लेने से पहले बंद करें। विभाग के कर्मचारी चार दिन से लीकेज को खोज रहे हैं। लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।- - नवीन कुमार,एसडीओ ,जनस्वास्थ्य विभाग,झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed