फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP won the election by arranging black money and managing it: Deepender Hooda

काले धन के इंतजाम व चुनाव मैनेज कर जीती भाजपा : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP won the election by arranging black money and managing it: Deepender Hooda
15jjrp16- ग्रामीणों को संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत-पार्टी
झज्जर। विधानसभा चुनाव में भाजपा जनभावना से नहीं जीती बल्कि काले धन के इंतजाम और मैनेजमेंट से चुनाव मैनेज किया गया। जब जन भावनाओं से सरकार नहीं बनती, वो सरकार जन भावनाओं को दरकिनार करके चलती है। यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रूपेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को जिले में आयोजित कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान वे गांव सुबाना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रूपेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जनभावनाओं को चुराकर बनाई गई भाजपा सरकार जन भावनाओं को रौंदते हुए कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा का हर आदमी कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर चुका था लेकिन बीजेपी ने बेईमानी, वोट चोरी, धनबल का उपयोग करके सत्ता पर काबिज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की छत्तीस बिरादरी ने लड़ाई लड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी लेकिन हो सकता है कि हमारी ही तपस्या में कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसलिए दोबारा कदम बढ़ाएंगे और 2029 में जीत होगी।
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छल षड्यंत्र के सहारे रात को रात के अंधेरे में उनको हरवाया गया लेकिन 2024 के चुनाव में लोगों ने देश की 545 लोकसभा सीटों में विपक्ष की दूसरी बड़ी जीत के साथ आशीर्वाद देकर दिल्ली भेजा।
लोगों ने दिल्ली जाकर चुप रहने के लिए नहीं भेजा है बल्कि हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ने के लिए भेजा है। उन्होंने गांव खुडन में कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदुस्तान के हितों को बेचा
हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सच्चाई पता चल गई कि भाजपा ने किस तरह अमेरिका के आगे घुटने टेक कर हिंदुस्तान के हितों को बेच दिया। अमेरिका के साथ हुए समझौते में भारत के अधिकारों को दरकिनार किया गया व किसानों के अधिकारों को कुचला गया। इसी तरह एपस्टीन फाइल की भी सच्चाई लोगों को पता चल गई। एप्सटीन फाइल्स में जिन-जिन देशों के नेताओं के नाम आए हैं उनमें से अब तक 7 देशों की सरकार में बैठे नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। बड़े दुख की बात है कि हिंदुस्तान से भी कुछ नेताओं के नाम आए लेकिन तानाशाही सरकार ने कोई जवाब तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed