{"_id":"68c72808aa7dea7a8e0e7e87","slug":"bjp-will-celebrate-pm-modis-birthday-as-seva-pakhwada-kaushik-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117477-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन : कौशिक
Mon, 15 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता दिनेश कौशिक व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी क्रम में बहादुरगढ़ विधानसभा स्तर पर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता व सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक दिनेश कौशिक ने की। संचालन जिला सह संयोजक ऋषि भारद्वाज ने किया।
कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन होगा। इसी दिन जिला स्तर पर रक्तदान शिविर और बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्कूलों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 18 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
19 और 20 सितंबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक खेल प्रतियोगिताएं और नमो मैराथन होगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
साथ ही जिला स्तर पर गोष्ठी और एमएसएमई मेला भी आयोजित होगा। 27 सितंबर को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अवार्ड प्राप्त नागरिकों का सम्मान और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। पखवाड़े का समापन 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन छिल्लर, नरेश रोहिल्ला और कर्मवीर राठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।