फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP stopped pension of Kashmiri Pandits started in Hooda Raj: Deependra

हुड्डा राज में शुरू की गई कश्मीरी पंडितों की पेंशन भाजपा ने की बंद : दीपेंद्र

Thu, 24 Mar 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP stopped pension of Kashmiri Pandits started in Hooda Raj: Deependra
झज्जर। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की उस पेंशन को दोबारा से शुरू करे। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शासनकाल में शुरू किया गया था। दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को झज्जर में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही इन कश्मीरी पंडितों की कांग्रेस राज में शुरू की गई पेंशन को बंद कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस राज में शुरू की गई कश्मीरी पंडितों की पेंशन के नोटिफिकेशन को भी पत्रकारों के सामने दिखाया। उन्होंने कहा कि जब सात साल में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ सकते हैं तो फिर सरकार कश्मीरी पंडितों की पेंशन को बहाल कर आखिर क्यों दो गुणा नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद उनकी मौजूदगी में नगर परिषद यमुनानगर के पूर्व चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल समेत अनेक नेता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान मेसी शर्मा, पूर्व पार्षद रविंदर, यमुनानगर जिले के व्यापार मंडल अध्यक्ष, मानव सेवा संस्थान के प्रधान जितेंदर शर्मा, माया देवी, पंकज कुमार आदि थे। दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी में शामिल हुए सभी वरिष्ठ साथियों का स्वागत किया। हुड्डा पूर्व सैनिक एवं अर्ध-सैनिक संघ व महर्षि दयानंद समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित शहीद दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, विधायक बीएल सैनी, बृजपाल छप्पर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि करीब 9 लाख कश्मीरी पंडित अपने घर और प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेशों में रह रहे है। ये किसी कानून की कमी से नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की कमी के चलते अपने घर से दूर रहने को मजबूर हैं। जब तक कानून-व्यवस्था सही नहीं होगी वो अपने घरों को कैसे लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के समय तक प्रदेश पर कुल कर्ज करीब 61 हजार करोड़ रुपये का था जो आज बढ़कर करीब तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। मौके पर रादौर के विधायक बिसन लाल सैनी, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, सुभाष गुज्जर, पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़, एडवोकेट विकास अहलावत सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed