फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP leader Captain Birdhana visited Matanhel Mandi

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता कप्तान बिरधाना ने किया मातनहेल मंडी का दौरा

Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Captain Birdhana visited Matanhel Mandi
12jjrp15- साल्हावास। मातनहेल मंडी का निरीक्षण करते भाजपा नेता एवं जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान 
साल्हावास। क्षेत्र के मातनहेल स्थित अनाज मंडी में शनिवार को भाजपा नेता और जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने दौरा किया। किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मंडी में टीन शेड छोटा है। इसलिए टीन शेड अलग से लगाया जाए। साथ ही यहां पर जल की समुचित व्यवस्था नहीं है, उसके लिए भी व्यवस्था की जाए। मंडी प्रधान रविंद्र सुहाग ने बताया कि बीजेपी नेता कप्तान बिरधाना को भावांतर की समस्या के बारे में भी अवगत कराया गया। बहुत से किसानों को सूखे के कारण मिलने वाले प्रति एकड़ 2000 रुपये भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया की मंडी विस्तार किया जाना चाहिए। यहां पर मंडी छोटी है और दुकानों की संख्या ज्यादा है। मंडी के बीचोंबीच बनी सड़क भी टूटी हुई है। जिला परिषद चैयरमेन कप्तान बिरधाना ने किसानों को यथासंभव समस्याओं के निवारण करवाने के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने अनाज मंडी बाजरा की खरीद का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसान के दाने-दाने की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में आने वाले किसान भाइयों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द उठान भी सुनिश्चित करें। साथ ही भावांतर भरपाई का लाभ हर किसान भाई को मिले, इसके लिए भी भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबध है। इस दौरान बीजेपी के ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा, मंडी प्रधान रविंद्र सुहाग, मंडी परचेजर राजेश, जिला पार्षद वीरभान सिंह, संजय बैनीवाल, आनंद वॉइस चेयरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed