{"_id":"66ea2f8a73e0098823006427","slug":"bjp-government-will-be-formed-once-again-in-the-state-dinesh-kaushik-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109918-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी : दिनेश कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी : दिनेश कौशिक
Wed, 18 Sep 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : शहर में अपने भाई पूर्व विधायक नरेश कौशिक के साथ चुनाव प्रचार करते भाजपा प्रत्याशी दि
बहादुरगढ़। हलका बहादुरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने मंगलवार को अपने बड़े भाई पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंगल, कर्मवीर शर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ लाइनपार क्षेत्र के वार्ड 2 व 4 व रेलवे रोड व कई अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया। वार्डवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों से संवाद करते हुए 5 अक्तूबर को कमल के निशान पर वोट दिए जाने की अपील की।
प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने इससे पहले सेक्टर-2 के पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना लागू करना, उज्ज्वला योजना और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे बड़े फैसले लिए हैं। दिनेश कौशिक ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। डोर टू डोर प्रचार अभियान के दौरान लोगों ने दिनेश कौशिक का स्वागत किया।