फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP government is doing politics of mere rhetoric: District in-charge

भाजपा सरकार केवल जुमलों की कर रही राजनीति : जिला प्रभारी

Fri, 21 Nov 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
BJP government is doing politics of mere rhetoric: District in-charge
20jjrp12- जजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। आज भाजपा सरकार केवल जुमलों की राजनीति कर रही हैं और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को केवल हंसने और जुमले हांकने से ही फुर्सत नहीं मिलती। फिर चाहे वो बिहार की बात हो या अपने प्रदेश की। आज हरियाणा का किसान परेशान है, लेकिन इस विषय में सीएम की कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन

यह बात जननायक जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी कर्नल एसएस राठी ने कही। वह अभिमन्यु राव की अध्यक्षता में बैठक कर रहे थे। उन्होंने पार्टी स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाईं। बताया कि इस बार जींद जिले के जुलाना विधानसभा में सात दिसंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में आगामी रैली को सफल बनाने के लिए प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी ने नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र गहलावत सहित समस्त कार्यकारिणी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने बताया कि जजपा आगामी रैली को एक बहुत बड़ा रेला बनाकर समस्त विपक्षियों को एक आईना दिखाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय दलाल, भूपेंद्र गहलोत, मिंटू ठेकेदार, राजीव दलाल, धर्मेंद्र गुलिया, संदीप अहलवात, राजू दलाल, सुनील दुजाना, नसीब भारतीय, अजय गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed