{"_id":"668c8c3277946d090d0e46d6","slug":"bike-riding-hotel-manager-dies-in-road-accident-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111739-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार होटल मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार होटल मैनेजर की मौत
Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कोसली रोड पर मोटरसाइकिल के सामने पशु आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। चालक सड़क पर गिर गया और चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वह एक होटल में मैनेजर थे।
सुरेहती निवासी परविंद्र रविवार शाम को ड्यूटी करके मोटरसाइकिल से गांव सुरेहती जा रहे थे। जब वह झज्जर-कोसली रोड पर स्थित एचपी गैस गोदाम के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल के सामने पशु आ गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। इसमें उसे काफी चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शादीशुदा थे और उनके दो साल का बेटा है। वह परिवार में इकलौता कमाने वाले थे। वह शहर के एक होटल में मैनेजर का काम करते थे। शहर थाना से आए जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-कोसली रोड पर दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हुई है। मृतक के ताऊ के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।