फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bike riders stole five lakhs from the scooty's trunk In Jhajjar

Jhajjar: बाइक सवारों ने स्कूटी की डिग्गी से चुराए पांच लाख, दुकान से तम्बाकू लेने के लिए रूका था पीड़ित

Fri, 05 Jul 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jul 2024 03:27 PM IST
सार

दयानंद ने शुक्रवार दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रूपये निकलवाये थे। उसने राशि को स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। वह राशि निकलवाने के बाद बैंक के पास ही परचून की दुकान से तम्बाकू खरीदने के किए चला गया। उसने चाबी स्कूटी में छोड़ रखी थी।

विज्ञापन
bike riders stole five lakhs from the scooty's trunk In Jhajjar
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक सवार युवकों ने स्कूटी की डिग्गी में रखी पांच लाख रूपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। पीड़ित कुछ देर पहले ही बैंक से पांच लाख निकलकर लाया था। पीड़ित दुकान से तम्बाकू लेने चला गया और चाबी स्कूटी में छोड़ गया। वापस आया तो राशि गायब थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें तीन लोग नज़र आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खातीवास गांव निवासी दयानंद ने शुक्रवार दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रूपये निकलवाये थे। उसने राशि को स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। वह राशि निकलवाने के बाद बैंक के पास ही परचून की दुकान से तम्बाकू खरीदने के किए चला गया। उसने चाबी स्कूटी में छोड़ रखी थी। जब वापस आया तो डिग्गी खुली हुई थी और उसमें से राशि गायब थी। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक की सीसीटीवी खंगाली गई।  पीड़ित ने बताया कि उसने गांव में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपये निकलवाये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed