{"_id":"585c1c404f1c1b3e4de39b74","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
रईया गांव के पास बुधवार रात को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाते हुए शव बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को सौंप दिया।
कड़ोदा निवासी अजीत झज्जर पोस्ट ऑफिस में डीसी पर रेट पर कार्यरत था। बुधवार की शाम को जब वह घर जा रहा था तो रईया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार महिला संजू घायल हो गई। संजू किसी काम से झज्जर आई थी और अजीत के साथ गांव लौट रही थी। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि महिला संजु छुछकवास में स्टाफ नर्स का कोर्स कर रही है।