फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
बहादुरगढ़। गांव रोहद के पास दिल्ली रोहतक रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर के किशनपुर के वार्ड नंबर-9 निवासी किशन कुमार नोएडा स्थित कंट्रोल प्रिंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह किसी काम से रोहतक गया हुआ था। दिन में करीब 12 बजे उसने अपनी पत्नी साधना कुमारी को बताया था कि वह शाम तक घर आ जाएगा। रोहतक से लौटते समय किशन कुमार जब अपनी मोटरसाइकिल पर रोहद टोल के पास पहुंचा तो यहां वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में किशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। किशन कुमार की पत्नी साधना कुमारी ने बताया कि वह सूचना मिलने पर रोहद टोल पर पहुंची तो उसे उसके पति की मौत के बारे में पता चला। पुलिस ने साधना रानी की शिकायत के अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed