फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bike crashed devider, btk student dead

डिवाइडर से भिड़ी बाइक, बीटेक के छात्र की मौत

Thu, 14 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
bike crashed devider, btk student dead
 पुलिस लाइन के पास बुधवार को संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बीटेक के एक छात्र सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। दूसरी तरफ गांव खेड़ी में पेड़ और ट्रैक्टर के बीच फंसने से वृद्ध श्यामलाल की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन





मूलरूप से बिहार निवासी सुभाष और राहुल गांव कबलाना स्थित गंगा इंटरनेशनल कॉलेज से बीटेक कर रहे थे। बुधवार को वे बाइक पर सवार होकर कॉलेज से किसी के लिए झज्जर आ रहे थे। बाइक पर जैसे ही बहादुरगढ़ रोड पर पुलिस लाइन के निकट पहुंचे, तो एकाएक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते दोनों छात्र नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण छात्र सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन





सूचना पर अस्पताल में छात्रों की भीड़
हादसे में साथी छात्र सुभाष की मौत के बाद गंगा कॉलेज में मातम पसर गया। कॉलेज से बड़ी संख्या में छात्र व स्टाफ सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। छात्रों ने बताया कि मृतक सुभाष बीटेक तीसरे सेमेस्टर का छात्र था, जबकि राहुल बीटेक चौथे सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ी में वृद्ध की मौत
झज्जर। गांव खेड़ी में खड़े ट्रैक्टर के अचानक ढलाई से चल जाने से ट्रैक्टर और पेड़ के बीच फंसने से वृद्ध श्यामलाल की मौत हो गई। परिजनों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया।





बताया गया है कि श्याम लाल अपने खेत में ट्रैक्टर पर रखी टंकी में पानी भरने के लिए गया था। टंकी में पानी भरने के बाद टंकी का संतुलन बिगड़ गया। इससे खड़ा ट्रैक्टर भी अचानक चल पड़ा। श्यामलाल पीछे हटा और वह पेड़ और ट्रैक्टर के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed