{"_id":"586413794f1c1b7675eecc6a","slug":"bike-and-dumper-collision-of-two-men-seriously-injured-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और डंपर की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और डंपर की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी-दूबलधन मार्ग पर चौक पर बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवारों को राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
गांव जहाजगढ़ निवासी दीपक पुत्र श्रीभगवान अपने दोस्त मनोज पुत्र राजेंद्र के साथ दूबलधन गांव से बेरी की तरफ आ रहा था और जब वह बेरी में दूबलधन चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई और बाइक डंपर के टायरों के नीचे आ गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकसवार घायलों का इलाज पीजीआई एमएस चल रहा है।
वर्जन
दूबलधन चौक पर डंपर और बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों के ब्यान दर्ज होने पर जो भी कार्रवाई होगी अमल मेें लाई जाएगी
विज्ञापन
नरेंद्र जांच अधिकारी बेरी चौकी