फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big statement of Haryana BJP State President Om Prakash Dhankhar

हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सीएम कुर्सी की ओर इशारा, कहा- जनता के आशीर्वाद से 1 नंबर कुर्सी भी मिल सकती है

Mon, 18 Sep 2023 05:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम की कुर्सी की ओर इशारा किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार का दर्द बयान किया। और कहा कि चुनाव हारने के बाद अध्यक्ष बने थे तो जनता के आशीर्वाद से एक नंबर कुर्सी भी मिल सकती है।

विज्ञापन
Big statement of Haryana BJP State President Om Prakash Dhankhar
ओम प्रकाश धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में बादली विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो जनता और पार्टी का आशीर्वाद मिला तो एक नंबर की कुर्सी भी मिल जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बादली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह सीएम कुर्सी की ओर से इशारा किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जबकि पार्टी में केंद्रीय मंत्री, सांसद और एमएलए सहित कई बड़े नेता थे।
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार का दर्द बयान करते हुए कहा कि पिछली सरकार में पांच-पांच मंत्रालय के मंत्री बनाए गए। जबकि चुनाव में हार के बाद भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर मुख्यमंत्री के बराबर दो नंबर की कुर्सी दी। जबकि उनके पास कोई राजनीतिक विरासत नहीं थी। धनखड़ यहीं पर नहीं रूके बल्कि कहा कि आने वाले चुनाव में जीत मिली तो पार्टी उन्हें एक नंबर की कुर्सी भी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में आमजन से समर्थन की अपील करते हुए ठेठ हरियाणवीं बोली में कहा कि 'बाबे की फुल कृपा वाला प्रोग्राम कर दो' काम करना सीख लिया है और अब जीत के बाद पहले से भी ज्यादा और बड़े-बड़े मंत्रालय मिल सकते हैं।


उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को बातचीत में इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला के कांग्रेस के साथ मिलने की संभावना वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस के पास जगह नहीं है और वह इनेलो को साथ लेकर नहीं चल सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed