फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big movement will be held in Delhi rally

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली की रैली में होगा बड़े आंदोलन का शंखनाद

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Big movement will be held in Delhi rally
झज्जर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 1 अक्तूबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली की तैयारियों के लिए रणनीति व साइकिल यात्रा की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस रैली ने पुरानी पेंशन के लिए बड़े आंदोलन का शंखनाद होगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नवबहार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रधान विजेन्द्र धारीवाल ने शिरकत की। उनके साथ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, खंजाची ज्ञान सिंह और राज्य कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. पुष्पेंद्र कादियान व प्रवीन देशवाल भी पहुंचे। राज्य प्रधान विजेन्द्र धारीवाल ने कहा कि एक अक्तूबर को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय के नेतृत्व में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के कर्मचारी सोई हुई सरकार को जगाने के लिए पैंशन शंखनाद महारैली करेंगे। इसके तहत पांच-पांच गांवों में इकट्ठा जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य पहुंचकर लोगों को ओपीएस और एनपीएस के बारे में जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में रन फॉर ओपीएस मैराथन भी आयोजित की जाएगी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य डाॅ पुष्पेंद्र कादियान ने कहा कि देश और प्रदेश का कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। इस मौके पर अनूप लाठर, ज्ञान सिंह गिल, संजय सिंहमार, प्रवीण देशवाल, डाॅ मदालसा, सर्व कर्मचारी संघ व किसान यूनियन से मास्टर रमेश जाखड, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान देवेन्द्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

महिला विंग का भी किया गया गठन
रविवार को ही प्रदेश अथ्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल की उपस्थिति में पेंशन बहाली संघर्ष समिति झज्जर की महिला विंग का भी गठन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष नवबहार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से डॉ मदालसा को जिलाध्यक्ष महिला विंग व जिला महासचिव पूनम रानी को बनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ मदालसा ने कहा कि महिला विंग के नेतृत्व में जिला भर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को इस आंदोलन में जोर शोर से शामिल होने के लिए आह्वान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed