फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bidding for the kiosk reached up to 6.5 times its reserve price.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कियोस्क की आरक्षित मूल्य से साढ़े 6 गुणा तक पहुंची बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bidding for the kiosk reached up to 6.5 times its reserve price.
फोटो- 57: बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में विकसित किया गया कामर्शियल टाउन सेंटर। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर 9 में विकसित किए गए कमर्शियल टाउन सेंटर में कियोस्क व दुकानों की नीलामी प्रक्रिया से बिक्री शुरू हो गई है। प्रथम फेज में 77 में से 8 शॉप कम बूथ यानि एससीओ और 4 कियोस्क की बिक्री को लेकर नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को नीलामी के दौरान 7.56 वर्ग मीटर के कियोस्क की बोली आरक्षित मूल्य से साढ़े 6 गुणा अधिक तक पहुंची है। कियोस्क का आरक्षित मूल्य 8.54 लाख और 36 नंबर कियोस्क की बोली 54.70 लाख तक पहुंची है।
विज्ञापन

हालांकि कियोस्क व एससीओ की नीलामी कितनी राशि में हुई है और कितनी दुकानों की बिक्री हुई यह नीलामी प्रक्रिया पूरी होने और मुख्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कियोस्क का आरक्षित मूल्य 8.54 लाख और 450 वर्ग मीटर के ट्रिपल स्टोरी एफएआर वाले एससीओ का आरक्षित मूल्य 8 करोड़ 47 लाख 12 हजार 600 रुपये है। दरअसल, कामर्शियल टाउन सेंटर में विकास कार्य पूरे करके इसे विकसित किया जा चुका है। यहां पर 36 कियोस्क व अलग-अलग साइज के 41 एससीओ हैं।



शहरवासियों को मिलेगा नया शॉपिंग सेंटर
शहर के मेट्रो यार्ड और सेक्टर-9 के नजदीक बनने वाले इस कमर्शियल टाउन सेंटर के विकसित होने के बाद शहरवासियों को एक नया शॉपिंग सेंटर भी मिल जाएगा। यहां पर पार्किंग के लिए भी जगह रहेगी। दुकानों के साथ-साथ विभिन्न तरह के कार्यालय भी खुल सकेंगे। लोगों को रेलवे रोड और शहर के मेन बाजार में जाने की जरूरत नहीं होगी। सेंटर के नजदीक, सैनीपुरा कॉलोनी, शास्त्री नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, पुराना बस स्टैंड, दयानंद नगर रहेगा। ऐसे में लोगों को इस सेंटर से खरीदारी के लिए काफी सहूलियत भी रहेगी। यहां पर अस्पताल भी बनाया जाएगा।

वर्जन



कामर्शियल टाउन सेंटर की कियोस्क व दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीलामी कितने रुपये तक पहुंची इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह बाद हमारे यहां पता चलता है। नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और यह मुख्यालय स्तर पर ही होती है।

-विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article