फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhuna Fatehabad won the final of Football Senior League Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबाॅल सीनियर लीग चैंपियनशिप का फाइनल भूना फतेहाबाद ने जीता

Fri, 07 Jun 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Bhuna Fatehabad won the final of Football Senior League Championship
फुटबाल टीम के खिलाडिय़ों से परिचय लेते पूर्व विधायक नरेश प्रधान।
बादली। फुटबाॅल खेल मैदान में हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन की ओर से हरियाणा सीनियर लीग चैंपियनशिप (पुरुष) का फाइनल मुकाबला भूना फतेहाबाद ने जीत लिया। उपविजेता के तौर पर हीरा यूनाईटेड गुरुग्राम रही। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भूना फतेहाबाद क्लब की टीम ने एक गोल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। विजेता रहने पर एसोसिएशन की ओर से पूर्व विधायक नरेश प्रधान ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले 28 दिन चली लीग में भूना फतेहाबाद और हीरो यूनाईटेड की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया है। 12 मई को बादली में शुरू हुई लीग में प्रदेश की कुल 8 क्लब की टीमें भाग लिया, जबकि 52 मैच खेले गए। फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक नरेश प्रधान मौजूद रहे और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। लीग संचालन में फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव अशोक गुलिया, जींद फुटबाॅल संघ के सचिव आनंद इसो, फरीदाबाद एसोसिएशन के सचिव रविंद्र भाटिया, फतेहबाद सचिव राजेश डीपी, हिसार फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव संदीप दलाल, विक्की गुलिया, रामभक्त ठेकेदार, नरेश जहांगीरपुर और अशोक ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed