फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhim Army demonstrated to get justice for the woman

भीम आर्मी ने महिला को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army demonstrated to get justice for the woman
झज्जर। गांव मुंदसा की अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों के दुर्व्यहार से आक्रोशित शहर की जाटव धर्मशाला में भीम आर्मी के पदाधिकारी व मुदंसा गांव के ग्रामीण एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए वे शहर के लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर पुलिस अधिकारियों से उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रधान नवाब सतपाल तंवर ने कहा कि मौजूदा समय में किसी से डरने की जरूरत नहीं है और समाज को हमेशा आगे रहना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को गांव मूंदसा में धर्मवीर की पत्नि के साथ गांव के प्रभावशाली लोगों ने दुर्व्यहार किया था। जिसको लेकर मातनहेल चौकी में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण और बार-बार पीड़िता को धमकी मिलने के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी शहर की जाटव धर्मशाला में एकत्रित हुए। उसके बाद आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, राव तुलाराम चौक से होते नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास, डीएसपी राहुल देव से भीम आर्मी के प्रमुख सतपाल तंवर से बातचीत हुई। मुंदसा गांव के मामले के समाधान करने के लिए एक महीने का समय पुलिस विभाग की ओर से मांगा गया। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को भी पिछले दिनों गांव के इन लोगों ने गाड़ी से टक्कर मारकर उसे कुचल दिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसका पति ठेकेदारी के तहत बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। उसका आरोप है कि गांव मूंदसा के जितेंद्र, जसवीर, लीलू नामक व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया था लेकिन महीनों बीतने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान सतपाल तंवर, अनिल तंवर राष्ट्रीय प्रभारी, अभय सिंह राष्ट्रीय महासचिव अमन के अलावा काफी संख्या में भीम आर्मी के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed