फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharat Kesari female wrestler Raunak Gulia is becoming an example for other wrestlers

भारत केसरी महिला पहलवान रौनक गुलिया बन रही अन्य पहलवानों के लिए नजीर

Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bharat Kesari female wrestler Raunak Gulia is becoming an example for other wrestlers
अपने कोच के साथ रौनक गुलिया। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। प्रदेश की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। चाहे खेल हो या कोई अन्य क्षेत्र। वे कदम से कदम बढ़ाते हुए कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। गांव बादली के एक परिवार की पुत्रवधू पहलवान रौनक गुलिया किसी परिचय की मोहताज नही हैं।
विज्ञापन

महिला कुश्ती मुकाबले में भारत केसरी के अलावा अनेकों अवॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं। महिला पहलवान रौनक गुलिया मूल रूप से रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। स्कूली समय से ही कुश्ती का शौक रखने वाली रौनक को विद्यालय में एक अध्यापिका ने प्रोत्साहन दिया था। अध्यापिका ने कहा कि रौनक तुम अच्छी पहलवान बन सकती हो, जिसके चलते रौनक ने वर्ष 2016 से कुश्ती खेलना शुरू कर दिया और ढेरों ईनाम जीतने के लिए जी-जान लगा दी। महिला पहलवान ने विख्यात पहलवान रहे गुरु चदंगीराम के अखाड़े में रहकर कुश्ती के दांव-पेंच सीखना शुरू किया।
विज्ञापन

उसने भारत केसरी का अवॉर्ड वर्ष 2018 में जीता था इसके बाद महिला कुश्ती में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था। गुलिया ने 2019 में अडंर-23 में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली रौनक गुलिया को ससुराल पक्ष की ओर से पूरा स्नेह व प्रोत्साहन मिला है और निरंतर आगे बढ़ने के लिए रौनक के पति अंकित गुलिया व सास-ससुर का सहयोग पूर्ण रूप से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौनक गुलिया के पति अंकित गुलिया ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे परिवार ने रौनक को कुश्ती खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है और आगामी खेल प्रतियोगिता जोकि 2022 में एशियन खेल व ओलंपिक खेलों में सोना जीतने के लक्ष्य को लेकर वह लगातार मेहनत कर रही है।

प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रौनक एक कर्मठ, मेहनती व कुश्ती के प्रति लग्न रखने वाली खिलाड़ी है। वह आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर जरूर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed