{"_id":"605e2c0a8ebc3ec8997979a6","slug":"bharat-band-trains-metro-service-disturb-bahadurgarh-news-rtk6018378100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और रेल सेवाएं रहीं बंद, मेट्रो पर पड़ा आंशिक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और रेल सेवाएं रहीं बंद, मेट्रो पर पड़ा आंशिक असर
विज्ञापन
बहादुरगढ़ स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दिन शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बाधित रही। हालांकि मेट्रो सेवा पर तो आंशिक असर रहा, लेकिन किसानों के धरने के कारण रेल और बस सेवाएं बाधित रहीं।
किसानों ने दिल्ली-रोहतक एनएच-9 पर बालोर चौक, नयागांव चौक, एचएल सिटी के पास, जाखोदा चौक, आसौदा मोड़ के पास और रोहद टोल प्लाजा के अलावा, बहादुरगढ़-झज्जर स्टेट हाईवे पर गांव दुल्हेड़ा में सुबह ही जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक कठिनाई ट्रक आदि बड़ी गाड़ियों के चालकों को हुई। छोटे वाहन तो गांवों आदि के छोटे रास्तों से निकल गए।
दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे के करीब किसान ट्रैक पर बैठ गए। हालांकि दिल्ली या रोहतक की ओर से कोई गाड़ी नहीं आई। बहादुरगढ़ स्टेशन पर रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहे। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि बहादुरगढ़ से रोहदनगर स्टेशन तक केवल एक जगह बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर किसानों ने ट्रैक पर धरना दे दिया।
विज्ञापन
ये गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाई बहादुरगढ़ :
ट्रेन का नाम कहां से कहां तक बहादुरगढ़ का समय
कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर से भिवानी 06:15 से 06:17
गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर से हिसार 06:41 से 06:43
स्टाफ ट्रेन दिल्ली से रोहतक 09:30 से 09:31
इंटरसिटी एक्सप्रेस श्रीदिल्ली से गंगानगर 13:45 से 13:47
किसान एक्सप्रेस दिल्ली से बठिंडा 14:51 से 14:53
अवध आसाम डिब्रूगढ़ से लालगढ़ 17:01 से 17:03
स्टाफ ट्रेन रोहतक से दिल्ली 06:58 से 07:00
किसान/कालिंदी बठिंडा से दिल्ली 11:08 से 11:10
इंटरसिटी श्रीगंगानगर से दिल्ली 12:08 से 12:20
स्टाफ ट्रेन रोहतक से दिल्ली 14:53 से 14:55
बस सेवाएं सुबह से रहीं बंद
हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं सुबह से ही सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखी र्गईं। लेकिन छोटे रूटों पर सहकारी परिवहन समिति की बसें चलती रहीं। इस तरह की जिन बसों के रूट नेशनल हाईवे-9 और बहादुरगढ़-झज्जर स्टेट हाईवे से निर्धारित हैं, वे बसें दूसरे रास्तों से निकल गईं। बेरी और झज्जर के लिए कई निजी बसें चलीं, लेकिन आधे से अधिक निजी बसें भी नहीं चलीं। मेट्रो सेवा थोड़ी देर बाधित रही। सुरक्षा की लिहाज से सुबह करीब 9:35 से 10:15 तक दिल्ली के एक और बहादुरगढ़ के तीन स्टेशन बंद रखे गए।
बिजली निगम, जन स्वास्थ्य विभाग और लघु सचिवालय स्थित सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज सामान्य रहा। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, पुराना औद्योगिक क्षेत्र और एचएसआईआईडीसी समेत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित फैक्टरियों में भारत बंद का खास प्रभाव नहीं दिखा। सभी कारखाने खुले रहे। बहादुरगढ़ चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक सुशील गोयल ने बताया कि कारखानों को कच्चे और तैयार माल की ढुलाई में कठिनाई हुई। मेन बाजार के पास पुराने बस अड्डे पर डीएसपी पवन कुमार शर्मा, शहर थाना प्रभारी विजय कुमार व लाइन पार थाना प्रभारी अशोक कुमार भी पुलिस बल के साथ दिनभर डटे रहे। अर्द्ध सैनिक बल शहर भर में मुस्तैद रहे। दमकल की गाड़ियों को भी तैयार रखा गया। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ में बंद शांतिपूर्ण रहा।