फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhagwant Mann should not remain in power in Punjab for even a single day: Dhankhar.

भगवंत मान को पंजाब में एक दिन भी सत्ता में नहीं रहना चाहिए : धनखड़

Sun, 28 Jun 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann should not remain in power in Punjab for even a single day: Dhankhar.
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। पंजाब दौरे से लौटने के बाद उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है और भाजपा के साथ आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पंजाब में एक दिन भी सत्ता में नहीं रहना चाहिए। उनका आरोप है कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

पंजाब में गुरुओं की बेअदबी का मामला बेहद संवेदनशील और ज्वलंत विषय है जिस पर राज्य सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्रवाई करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धनखड़ ने भाजपा की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत भी किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा के इतिहास में अर्चना गुप्ता दूसरी महिला प्रदेशाध्यक्ष हैं और यह महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण और नारी वंदन की भावना को मजबूत करने वाला निर्णय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed