{"_id":"56f19af14f1c1bf802f14d41","slug":"bhadurgarh-hindi-news-goldsmith-protest-bhadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्वर्णकारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्वर्णकारों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्वर्णकारों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नान ब्रांडेड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी न हटाए जाने को लेकर स्वर्णकारों ने 21वें दिन प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को धरने पर बैठे स्वर्णकारों ने सुभाष चौक से होते हुए झज्जर रोड स्थित विधायक कार्यालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यहां उन्होंने विधायक कौशिक के भाई दिनेश कौशिक को ज्ञापन सौंपा। अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ के स्थानीय प्रधान महावीर वर्मा ने बताया कि सरकार ने आम बजट के दौरान उनके हितों के साथ अनदेखी की है।
विज्ञापन
नान ब्रांडेड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगा कर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। इससे न केवल उनका काम धंधा प्रभावित हुआ है बल्कि ग्राहकों पर भी इसका असर पड़ रहा है। पिछले 20 दिनों से वे एक्साइज ड्यूटी खत्म किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज रैली, धरने-प्रदर्शन व ज्ञापनों के माध्यम से उठा चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि वे भूखे मरने की कगार पर हैं। यदि सरकार ने उनके हितों का ध्यान नहीं रखा तो वे हड़ताल लंबी चलाने के लिए मजबूर होंगे। विधायक के भाई दिनेश कौशिक ने ज्ञापन लेने के बाद स्वर्णकारों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें विधायक कौशिक के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दी जाएंगी।
ज्ञापन देने वालों में जय भगवान वर्मा, पवन वर्मा, बजरंग सोनी, सीटू वर्मा, रिंकू वर्मा, मोनू गुप्ता, चांद, अशोक छिक्कारा, जाहिर बंगाली, राजू व धर्मपाल समेत अनेक स्वर्णकार शामिल रहे।