फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Berry was Dharmnagri start window CM, now people do not have to Jhajjar

धर्मनगरी बेरी में सीएम विंडो हुई शुरू, अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा झज्जर

Sat, 24 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बेरी। सीएम विंडो में शिकायत करने के लिए लोगों को झज्जर मुख्यालय नही जाना होगा, प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए उपमंडल स्तर पर भी सीएम विंडो शुरू की है। बेरी में लघु सचिवालय परिसर में कमरे में खोली गई सीएम विंडो पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शुक्रवार को पहले दिन सीएम विंडो पर एक ही शिकायत दर्ज हुई। सीएम विंडो पर पहुंचने वाले व्यक्तियों को शिकायत दर्ज कराने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है। गौरतलब है कि अब तक यह सुविधा केवल मुख्यालय झज्जर में थी। जिस तरह से मुख्यालय पर शिकायतों की संख्या बढ़ने से कार्य का बोझ बढ़ रहा है, उसे कम करने के लिए उपमंडल स्तर पर भी सीएम विंडो शुरू करने का निर्णय लिया था। इससे एक तो मुख्यालय का काम का बोझ कम होगा, दूसरा लोगों को झज्जर नहीं जाना पड़ेगा। उनका समय व पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन सीएम विंडो पर एक शिकायत दर्ज हुई
शुक्रवार को धर्मनगरी बेरी में सीएम विंडो शुरू होने पर एक शिकायत दर्ज हुई। गांव दुजाना निवासी रमेश ने गली का रास्ता निकलवाने के लिए सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा का पता लगेगा, लोग इसका फायदा उठाने के लिए पहुंचने शुरू हो जाएंगे। क्योंकि सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायत पर संज्ञान सीएम कार्यालय द्वारा लिया जाता है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज करने के लिए झज्जर जाना पड़ता था
बेरी निवासी कृष्ण सैनी ने बताया कि पहले अगर किसी को भी सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवानी होती थी तो 12 किलोमीटर मुख्यालय झज्जर जाना पड़ता था और अब बेरी में सीएम विंडो खुलने से लोगों को समय बचत होगी और पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उपमंडल स्तर पर भी सीएम विंडो खोली गई है। जहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है और शुक्रवार को पहले दिन एक शिकायत दर्ज हुई है और रविवार को जिला उपायुक्त द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
संजय राय एसडीएम बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed