{"_id":"64ac6f4f89d0cccdf4015839","slug":"beri-government-school-filled-with-rain-water-classes-will-be-held-in-dharamshala-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-1629-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी के सरकारी स्कूल में भरा बारिश का पानी, धर्मशाला में लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी के सरकारी स्कूल में भरा बारिश का पानी, धर्मशाला में लगेंगी कक्षाएं
Tue, 11 Jul 2023 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
बेरी के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। पिछले दो-तीन से हो रही बारिश से बेरी के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कई फीट तक पानी जमा है। सोमवार को भारी बारिश होने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी सरकारी व निजी स्कूल में अवकाश कर दिया गया था।
बेरी के स्कूल में सोमवार को सुबह पानी निकालने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने स्कूल में पाइप व पंपसेट तो रख दिया, लेकिन शाम तक पानी निकालने के लिए पंपसेट चालू नहीं हो पाया।
स्कूल में पानी भरा होने से मंगलवार को धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जाएंगी। सरकार ने बेरी के स्कूल को मॉडल स्कूल तो बना दिया है, लेकिन स्कूल में जलभराव का समाधान कई वर्षों से नहीं हो रहा है। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का निर्माण पिछले चार साल से पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए जब तक स्कूल में पानी की निकासी नहीं होती है, तब तक धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
स्कूल में पानी निकलवाने के लिए प्रशासन की तरफ से सोमवार को सुबह पाइप और पंपसेट तो रख दिया गया था, लेकिन शाम तक चालू नहीं किया गया था। इससे मंगलवार को धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जाएंगी।
- कुलदीप सिंह, प्राचार्य, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरी।
स्कूल में पानी निकालने के लिए पाइप व पंपसेट भिजवा दिया गया है। जल्द ही पंप सेट को चालू करवाकर स्कूल के पानी को निकलवा दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, एमई, नगर पालिका, बेरी।
स्कूल कैंपस में पानी भरा होने के कारण मंगलवार को धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जाएंगी। पानी निकलवाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जल्द स्कूल का पानी निकाला जाए।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।