{"_id":"ba41157748e99bffbe6d2b0f56084887","slug":"bcci-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के उद्यमियों के संगठन बहादुरगढ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के नए पदाधिकारियों के नाम शनिवार को तय हो गए। इन सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शनिवार को शपथ ग्रहण अपना कार्यभार भी संभाल लिया।
विज्ञापन
बीसीसीआई के प्रधान रामकिशन सिंघल ने अपने पदाधिकारियों के नाम तय कर लिए। विकास आनंद सोनी को वरिष्ठ उपप्रधान तो संजय गुप्ता को उपप्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
जूता निर्माता सुभाष जग्गा को महासचिव, हरिशंकर बेहती को सचिव और जेके अग्रवाल को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकार संगठन में प्रधान समेत कुल छह पदाधिकारी हो गए हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा कार्यकारिणी के 13 सदस्य हैं। शनिवार को बीसीसीआई भवन में पहले कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद नए पदाधिकारियों को उनके पद का शपथ दिलाई गई।
नए प्रधान रामकिशन सिंघल के अनुसार संस्था के विकास पर मनन के लिए जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक सिंघल बहादुरगढ़ के उद्यमी हैं। उन्होंने और उनके पैनल ने अशोक रेढ़ू और उनके पैनल को हरा बीसीसीआई पर कब्जा किया है।
सिंघल से पूर्व संगठन के प्रधान विपिन बजाज थे। हालांकि चुनाव से कुछ समय पहले बजाज ने संस्था के संचालन व चुनाव कराने की सारी जिम्मेदारी तदर्थ समिति को सौंप दी थी।