फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BCCI Election : DETC will be new RO

डीईटीसी होंगे बीसीसीआई के नए आरओ

Wed, 24 Jun 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

उद्यमियों के संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) चुनाव की राजनीतिक लड़ाई मंगलवार को गरमाई रही। एक बार तो मनमानी के आरोप लगने के कारण एडहॉक कमेटी कुर्बान हो गई थी।

विज्ञापन


जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसाइटीज ने एडहॉक कमेटी के बारे में लगातार मिल रही भेदभाव व अनियमितताओं की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पूरी कमेटी को कार्यमुक्त कर दिया और उनके स्थान पर जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


इसे रामकिशन सिंघल ग्रुप की बड़ी जीत के रूप में देखा जाने लगा। लेकिन बाद में रेढू ग्रुप ने हर तरीके से संघर्ष किया, जिस पर ऑब्जर्वर व रजिस्ट्रार को एडहॉक कमेटी बहाल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीसीसीआई की चुनाव प्रकिया शुरू होने के साथ ही एडहॉक कमेटी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है। इसी कड़ी में शनिवार 20 जून की रात को संस्था कॉलेजियम के चुनाव संपन्न होते ही आनन-फानन में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने पर फिर से दोनों गुट आमने-सामने हो गए।

घोषित चुनाव कार्यक्रम में सोमवार को पहला व एकमात्र दिन कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन-पत्र जमा कराने के लिए दिया गया था।
चुनाव के लिए बहुत कम समय के नोटिस पर दोनों ग्रुपों में फिर तकरार हो गई। रामकिशन सिंघल गुट ने ऑब्जर्वर व अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर दी।

अधिकारियों ने उन्हें नामांकन के लिए अतिरिक्त दो दिन देने का आवश्वासन दिया और एडहॉक कमेटी को भी इस बारे में नरम रुख अपनाने के लिए कहा। मगर एडहॉक कमेटी तय कार्यक्रम अनुसार चुनाव कराने पर अड़ गई। इसे अधिकारियों ने उचित नहीं माना और मंगलवार को एडहॉक कमेटी कार्यमुक्त कर दी।

जिला रजिस्ट्रार बिश्नोई और सहायक रजिस्ट्रार सुरेश मलिक ने बीसीसीआई आफिस पहुंचकर एडहॉक कमेटी को कार्यमुक्त कर दिया और हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटी एक्ट के सेक्शन 39(11) के तहत झज्जर के डीईटीसी एसपीएस चौहान को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराने की जिम्मेवारी सौंप दी।

उनके साथ तहसीलदार हितेंद्र शर्मा बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। बाद में एडहॉक कमेटी के सदस्यों और रेढ़ू गुट के लोगों ने एडहॉक कमेटी भंग करने का कड़ा विरोध किया तो रजिस्ट्रार व ऑब्जर्वर को एडहॉक कमेटी दोबारा बहाल करनी पड़ी।

कमेटी ने यह बात मान ली कि अब 24 व 25 जून को ही कॉलेजियम के सदस्य बीसीसीआई कार्यकारिणी के लिए नामांकन पत्र भर सकेंगे।  

कार्यकारिणी के चुनाव 30 जून को
बीसीसीआई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 24 व 25 जून को नामांकन दाखिल होंगे। समय 10 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को तीन बजे तक की जाएगी। वैध उम्मीदवारों की सूची 26 जून को ही शाम 5 बजे तक बीसीसीआई भवन में चस्पा कर दी जाएगी। 27 जून को 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 30 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए डीईटीसी एसपीएस चौहान ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होते ही पदाधिकारियों का चुनाव भी 30 जून को करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के निष्पक्ष चुनाव के लिए बीसीसीआई हॉल में सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक तहसीलदार हितेंद्र शर्मा ने बताया की पहले की समयसारिणी के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्र भी वैध रहेंगे। उनको दोबारा नामांकन पत्र दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed