{"_id":"6797f03590a37d93620765e9","slug":"bcci-chief-said-in-his-speech-that-you-are-late-then-minister-narbir-said-that-if-you-are-late-then-you-will-start-working-after-me-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112521-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई प्रधान भाषण में बोले आप लेट हो गए हैं तो मंत्री नरबीर बोले लेट तो मरे पाच्छै लागे करै...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई प्रधान भाषण में बोले आप लेट हो गए हैं तो मंत्री नरबीर बोले लेट तो मरे पाच्छै लागे करै...
Tue, 28 Jan 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के बुलावे पर बहादुरगढ़ पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह का गौरैया टूरिज्म में पहुंचने पर उद्योगपतियों ने स्वागत किया। उद्योगपतियों ने उनके समक्ष कई मांगे रखें, जिन्हें उन्होंने तुरंत पूरा किया। उन्होंने कहा...बहादुरगढ़ आया हूं तो मंत्री के तौर पै आया हूं, बिना मंत्री तो कई बै निकला हूं...। बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा भाषण में बोले कि मंत्री जी आप लेट हो गए हैं तो मंत्री नरबीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लेट तो मरे पाच्छै लागे करै...।
वहीं बीसीसीआई प्रधान सुभाष जग्गा ने मंत्री राव नरबीर से उद्योगपतियों की मांग को सरकार से पूरी कराने के लिए कहा तो वे उठकर बोले, अरे मैं सरकार नहीं हूं क्या, मंत्री भी तो सरकार है। सरकार तो आपके सामने खड़ी है। हमें ही करना है और अब ऐसे काम करेंगे, हरियाणा से बीजेपी जाएगी ही नहीं। यहां आया हूं तो कुछ करके ही जाऊंगा।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीन बार भाजपा की सरकार लोगों ने बनाई है। हरियाणा का इतिहास रहा है, लगातार तीन बार किसी पार्टी की सरकार नहीं बनी, लेकिन लोगों ने भाजपा को प्रदेश की तीसरी बार सत्ता सौंपी। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले लोग कहते थे कि हरियाणा में कांग्रेस आएगी, लेकिन केवल हुड्डा कांग्रेस है। उन्होंने कहा, बहादुरगढ़ में ही कांग्रेस का एमएलए नहीं बना तो हरियाणा में कैसे कांग्रेस आएगी। बिना हुड्डा के कांग्रेस नहीं। यह क्षेत्र तो कांग्रेस का गढ़ था। उन्होंने कहा, अब लोग कह रहे हैं कि हुड्डा रहेगा तो कांग्रेस नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हरियाणा में 10 मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें 7 मुख्यमंत्री की कैबिनेट में काम करने का मौका मिला है। अब 11वें सीएम नायब सिंह सैनी बने हैं। सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने समय पर अच्छे काम किए। नायब सैनी भी वाकई नायाब है। हर समय उनके चेहरे पर मुस्कराहट मिलती है।