फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Barricading removed from Sector 9 turn, road opened

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 9 मोड़ से भी हटाई बेरिकेडिंग, खुला रास्ता

Sun, 25 Feb 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Barricading removed from Sector 9 turn, road opened
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर बनाई गई कंक्रीट की दीवार को तोड़ती मशीनें।
बहादुरगढ़। किसानों द्वारा 29 फरवरी तक दिल्ली कूच के कार्यक्रम को स्थगित करने के बाद शनिवार को टीकरी और झाड़ौदा बॉर्डर को खोल दिया गया था। रविवार को जिला झज्जर पुलिस ने बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर की गई बैरिकेडिंग को भी हटा दिया गया। सड़क पर बनी पक्की दीवारों को तोड़ दिया गया। वाहनों का आवागमन चालू हो गया है। रास्ते खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से टीकरी, झाड़ौदा बॉर्डर और बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर बैरिकेडिंग की गई थी। 12 दिनों तक लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। 13 फरवरी से सील टीकरी बॉर्डर जहां शनिवार की रात खुल गया था। बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर की गई जबरदस्त बैरिकेडिंग को रविवार को हटा दिया गया। किसानों को रोकने के लिए यहां पर बनाई गई कंक्रीट की पांच फुट चौड़ी और 100 फुट लंबी दीवार को जेसीबी की मदद से हटाया गया। दोनों तरफ की लेन को चालू कर दिया गया है। लगभग 12 घंटे तक यहां पर कंक्रीट की दीवार को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

25-25 फुट छोड़ा किया गया है रास्ता
सेक्टर-9 मोड़ पर 6 लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी। सुबह के समय 9 बजे इस बैरिकेडिंग को हटाने का काम शुरू हुआ। दिन भर यहां पर जेसीबी से बैरिकेडिंग हटाई गई। जिला पुलिस ने जेसीबी की मदद से बैरिकेडिंग के दौरान रखे गए बड़े-बड़े पत्थरों, लोहे के कंटेनरों, मिट्टी को हटा दिया गया। इसके बाद कंक्रीट की दीवार को तोड़ने का काम शुरू हुआ। जो देर रात तक चला। दीवार को तोड़ने के बाद सेक्टर-9 मोड़ की दोनों लेन चालू कर दी गई। यहां पर 25-25 फुट रास्ते को खोला गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। अब लोगों को दिल्ली आवागमन करने में बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed