फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bareilly express returned from bahadurgarh itself

बहादुरगढ़ से ही वापस लौट गयी बरेली एक्सप्रेस

Sat, 23 Nov 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bareilly express returned from bahadurgarh itself
bareilly express returned from bahadurgarh itself - फोटो : Bahadurgarh
हर बार ठंड के मौसम में बरेली एक्सप्रेस का सही संचालन न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को एक बार फिर बरेली एक्सप्रेस बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक घंटा देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों की ओर से बरेली एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने पर बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से ही वापस दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली से रोहतक की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या 14323 बरेली एक्सप्रेस शनिवार को रोहतक तक न जाकर बहादुरगढ़ तक ही पहुंची और यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दरअसल, बरेली एक्सप्रेस का दिल्ली से चलने का समय सुबह 10 बजकर 25 मिनट है। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर इस गाड़ी के पहुंचने का समय 11 बजकर 30 मिनट का है जबकि शनिवार को यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से एक घंटा 6 मिनट की देरी से 12 बजकर 36 मिनट पर पहुंची। बरेली एक्सप्रेस के रोहतक पहुंचने का समय 12 बजकर 10 मिनट का है। जबकि रोहतक से चलने का समय 2 बजकर 15 मिनट का है। ऐसे में शनिवार को यह गाड़ी देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते गाड़ी को बहादुरगढ़ स्टेशन से ही वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी
बहादुरगढ़ से रोहतक जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे यात्री विकास, सुनील, संदीप व प्रियांक ने बताया कि वह प्रतिदिन बरेली एक्सप्रेस में बहादुरगढ़ से रोहतक कॉलेज में पढ़ने के लिए जाते हैं। सर्दी के मौसम में यह गाड़ी अक्सर देरी से यहां पहुंचती है। इसके बाद इस गाड़ी को वापस यहां से दिल्ली रवाना कर दिया जाता है। शनिवार को भी बरेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से यहां पहुंची। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों यात्री करते हैं सफर
दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों के जरिये बहादुरगढ़ से अप व डाउन लाइन की तरफ जाने वाली ट्रेनों से हर रोज हजारों की संख्या में रेल मुसाफिर सफर करते हैं। सुबह के वक्त दिल्ली व रोहतक की तरफ आने-जाने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में खूब भीड़भाड़ रहती है। बहादुरगढ़ मार्ग के जरिये 30 से अधिक ट्रेनें यहां से निकलती हैं। जिनमें कुछेक ट्रेनों का यहां पर ठहराव भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed