फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Barahi railway crossing becomes a cause of traffic jams; demand for an underpass is raised.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही फाटक बना जाम का कारण, अंडरपास बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Barahi railway crossing becomes a cause of traffic jams; demand for an underpass is raised.
-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार
बहादुरगढ़। बराही फाटक के 24 में से 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रहने से जाम लग जाता है जिससे लाइनपार से शहर की तरफ आने में लोगों को परेशानी होती है। समय पर पहुंचने के लिए कई बार ट्रैक कॉस करने का खतरा लेते हैं। लोगों ने बराही फाटक पर अंडर पास बनवाने की मांग की है ताकि जाम की समस्या का स्थायी तौर पर समाधान हो सके।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र में 50 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। प्रतिदिन फाटक से भी कई हजार लोग आवागमन करते हैं। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली और रोहतक की तरफ प्रतिदिन 56 ट्रेनें गुजरती हैं। इससे अधिकतर समय तक फाटक बंद रहता है और लोग जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

वर्जन




रेलवे स्टेशन से रोहतक की ओर पहली फाटक (बराही फाटक) पर यह समस्या बेहद पुरानी है। लाइनपार की लगभग आधी आबादी इसी फाटक के जरिए आती-जाती है। इस रूट पर कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और माल गाड़ियां चलती हैं। औसतन हर घंटे में यह फाटक एक बार तो बंद होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेंद्र कुमार, शंकर गार्डन निवासी, लाइनपार



फाटक के दोनों तरफ की सड़कों की चौड़ाई कम है और वाहनों का दबाव ज्यादा है। एक बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों की लंबी लाइन लग जाती है और जब फाटक खुलता है तो अव्यवस्था हावी हो जाती है। जाम से बचने के लिए बहुत से लोग तो बंद फाटक होने के बावजूद ट्रैक कॉस करने का खतरा लेते हैं।

-कुलदीप, पटेल पार्क निवासी



स्टेशन के आसपास लगती सभी फाटकों में से इसी फाटक से लोगों का आना जाना अधिक है। माल गोदाम के पास अंडर पास बनाया गया है लेकिन फिलहाल बराही फाटक पर अंडरपास बनाने की ज्यादा जरूरत है। इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाएंगे।


-नरेंद्र भारद्वाज, बराही फाटक निवासी



सरकार को अंडरपास का निर्माण कराना चाहिए। सुबह और शाम के समय फाटक पर दोपहर के समय के मुकाबले ज्यादा भीड़ रहती है। दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो स्कूल बसें भी यहां फाटक बंद होने की वजह से खड़ी रहती हैं और बच्चों को घर पहुंचने में काफी देरी हो जाती है।

-प्रदीप रोहिल्ला, शंकर गार्डन

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article